नमस्कार हिन्दुस्तान
क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी में आप सबका स्वागत है।
अक्सर कहा जाता है कि आवश्यकता अविष्कार की जननी है। ऐसा ही एक अविष्कार 2009 में जापान में रहने वाले एक व्यक्ति ने किया जिसे हम “सातोषी नाकामोटो” के नाम से जानते है,जिन्होंने सबसे पहली आभासी मुद्रा बिटकॉइन को ब्लॉकचेन पद्धति द्वारा बनाया। 2009 से आज तक ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरंसी ने पूरे विश्व में मुद्रा के लेनदेन के तरीके को ही बदल के रख दिया । भारत देश में लोगों का रुझान भी इस तरफ बढता जा रहा है,लेकिन सही जानकारी न होने के कारण लोग इस व्यापार में ज्यादा सफल नहीं हो पा रहे हैं ।
इस विषय पर मिलने वाली जानकारी ज्यादातर अंग्रेजी भाषा में होती है, जिसे हमारे देश रहने वाले हिन्दी भाषी लोगों को समझना बहुत मुश्किल होता है। इस विषय की सम्पूर्ण जानकारी न होने के कारण व देश विदेश में इस विषय के सामाचार अपनी भाषा में होने के कारण भारतीय लोग इस व्यापार में काफी पीछे हैं। “क्रिप्टो समाचार हिन्दी” की शुरूआत करने का हमारा उद्देश्य भारतीय जनता को ब्लॉकचेन व क्रिप्टो करंसी की सही जानकारी,देश विदेश में इस विषय पर घटने वाली हर एक घटना को “शुद्ध हिन्दी भाषा” में बताना है। हर एक भारतीय व्यक्ति भी इस विषय की सही जानकारी ले कर अपने भविष्य को उज्जवल बना सके यही हमारा उद्देश है। आप भी इस विषय के विशेषज्ञ हैं तो हमारा साथ दिजिए ताकि हम अपने देश व देशवासियों को इस विषय में सफलता दिलवा कर बाकी देशों की तरह आगे बढ सकें । भारतीय जनता की सफलता हमारा प्रथम उद्देश्य है।
जयहिंद