11 जून 2021 शुक्रवार
मध्य अमरीका के तटीय देश ELSalvador की असेम्बली ने अपने देश में बिटकॉइन को लीगल टेंडर बना दिया है।ELSalvador असेम्बली में बिटकॉइन बिल के पक्ष में कुल 84 वोट में से 62 मिले और यह बिल पास हो गया।बिटकॉइन को लीगल टेंडर घोषित करने वाला ELSalvador पहला देश बन गया है।ELSalvador में वित्य मामले आज भी फेडरल बैंक ऑफ़ अमेरिका ही देखता है लेकिन इस देश को अपने निर्णेय लेने की आजादी है।इस देश का यह मानना है की सेंट्रल बैंक का नियंत्रण उनके देश की आर्थिक नीतियों को नुकसान पंहुचा सकता है इस लिए एक ऐसा वित्य ढांचा चाहिए जहां पर मुद्रा का नियंत्रण किसी के हाथ में न हो और इसकी सप्लाई भी सीमित हो जैसे की बिटकॉइन।
यहां पर यह देखना होगा कि अब यह देश किस तरह से अपने देश में बिटकाॅइन का इस्तेमाल शुरू करता है?अगर यह देश बिटकाॅइन को लेनदेन के लिए एक आदर्श स्थापित कर दे तो बाकी देशों को यह समझना आसान होगा।बिटकाॅइन की कीमत में बडे उतार-चढ़ाव और इसकी कार्यप्रणाली के साथ ही फीस भी समस्या बन सकती है और ऐसे में इस देश के लिए भविष्य में समस्या बढ़ सकती है।
ELSalvador में बिटकॉइन को लीगल टेंडर का दर्जा देने के बाद भारतीय समाचार पत्रों में यह बात प्रकाशित होने लगी की जल्द भारत सरकार भी बिटकॉइन और क्रिप्टो को देश में मान्यता दे सकती है।इस खबर का कोई आधार नहीं है और इस खबर को देखते हुए हमेशा की तरह यूट्यूब पर भी इस तरह के वीडियो आने लगे।क्रिप्टो निवेशकों को हमेशा से ही भ्रमित किया जाता रहा है।भारत में क्रिप्टो पर बिल लाना ELSalvador जितना आसान नहीं है क्योकि यहाँ का राजनैतिक ढांचा ELSalvador से बहुत अलग है।यहाँ की पार्लियामेंट के दो सदन और उनके सदस्यों की संख्या में बड़ा फर्क है।यहाँ पर कई राजनैतिक पार्टीयां हैं और किसी विषय पर उनके विचार मिलना बहुत मुश्किल हैं। बड़ी बात तो यह है की यहाँ पर पक्ष में जो सरकार है वह भी क्रिप्टो को ले कर बहुत ज्यादा सकरात्मक नहीं है।
सेबी इस पर नियंत्रण रखेगी यह बात समाचार पत्र किस आधार पर कह रहे हैं ?बिटकॉइन और क्रिप्टो को भारत सरकार किस तरह से देख रही है और इस पर क्या कानून होगा व इसके लेनदेन के लिए क्या नियम और कनून होंगे यह अभी किसी को भी नहीं पता।खबर बेचने के लिए बिटकॉइन और क्रिप्टो के नाम पर आर्टिकल या खबरें आम बात है।बिटकॉइन या क्रिप्टो पर कानून भारत में बन सकता है और जल्द इस पर सरकार कोई निर्णय ले भी सकती है लेकिन ELSalvador की खबर से भारत में क्रिप्टो पर कनून का क्या सम्बन्ध है ? मीडिया की इसी कम जानकारी और लापरवाही के कारण ही आज क्रिप्टो के बारे में भारतीय जनता के विचार सकारात्मक नहीं हैं।अंग्रेजी का एक शब्द MAY BE लिख कर आप कुछ भी कह सकते हैं और यही हमारा मीडिया करता है।
भारत में क्रिप्टो पर कानून और नियमों को बनने में समय लगेगा और इसके बहुत से कारण है। कानून बनाने वालों को खुद इस बारे में ज्ञान कम है और इसके ऊपर जो कमेटियां बनाई जा रही है उनके सदस्यों का ज्ञान भी इस विषय में बहुत कम या न के बराबर ही है।सेबी जैसी संस्था को भी इस विषय पर बहुत काम करना होगा क्योकि क्रिप्टो बाजार शेयर बाजार से बहुत अलग है।टैक्स डिपार्टमेंट को भी क्रिप्टो पर नियम बनाने में समय लगेगा।भारत की राजनीती भी ऐसी है कि यहाँ पर हर महीने चुनाव होते हैं और ऐसे में एक सरकार का काम दूसरी सरकार खारिज कर देती है।हम क्रिप्टो के विषय और इस पर बनने वाले कानूनों को ले कर आश्वस्त है लेकिन इस पर समय लग सकता है।सभी क्रिप्टो समुदाय के सदस्यों से निवेदन है कि वह सही जानकारी ले कर ही किसी निर्णय पर पहुंचे।
#bitcoin #bitcoinnews #cryptonewshindi #wazirxwarriors