27 अगस्त 2021 शुक्रवार (क्रिप्टो न्यूज़ हिन्दी)

करीब एक हफ्ते से बुलिश रहने के बाद बिटकाॅइन की कीमत 47,000$ से नीचे चली गई है।अभी भी बिटकाॅइन 47,000$ के पास ही ट्रेड कर रहा है।50,500$ का स्तर बिटकाॅइन के लिए बडी रूकावट बनी हुई है और यहां से रिजेक्ट होने के बाद बिटकाॅइन पिछले 3 दिन से लगातार नीचे आ रहा है।बिटकाॅइन की कीमत इस समय फालिंग वेज को तोड कर ऊपर जाने की कोशिश कर रहा है।कीमत अगर 47,000$ से ऊपर रहती है तो 48,000$ को जल्द पार कर सकती है।अगर कीमत में गिरावट आई और कीमत 46290$ से नीचे गई तो हम 44,000$ तक की गिरावट भी देखी सकते हैं।

बिटकाॅइन की इस गिरावट के पीछे कुछ मुख्य कारणों में से एक कारण है मुनाफे के लिए बिकवाली।30,000$ से बिटकाॅइन की कीमत लगातार ऊपर आई है।ऐसे में बडे खरीदार जो बिटकाॅइन में निवेश करने के बाद इसे एक्सचेंज से बाहर ले गए थे यही अब बिकवाली के लिए बिटकाॅइन एक्सचेंज पर ला रहे हैं।मुनाफा बडा है इस लिए कीमत और नीचे जा सकती है और बाज़ार में डर का माहौल और बिकवाली को बल दे सकता है।

ईथर की कीमत भी नीचे आई है लेकिन बडी बात है कि ईथर की खरीद करने के बाद इसे एक्सचेंज से बाहर ले जाया जा रहा है।इसके दो कारण हो सकते हैं। पहला ईथर को टू पॉइंट ओ के लिए स्टेक करना और दूसरा ईथर को लम्बे समय तक हॉल्ड करने के लिए वॉल्ट पर रखना।3,100$ पर ईथर बुलिश लग रहा है और कीमत में रैली आई तो कीमत 3,500$ तक भी जा सकती है।

https://cryptoquant.com/quicktake/61285e229733862cda0b10bb-60k-ETH-netflow-from-spot-exchanges?utm_source=telegram&utm_medium=sns&utm_campaign=Quicktake&utm_content=ProfessorSatoshi

BNB भी बिटकॉइन और ईथेरियम की तरह नीचे आया है।BNB निवेश के लिए सही लग रहा है और कीमत यहां से ऊपर जाना शुरू हुई तो यह 550$ के टारगेट को हिट कर सकता है।

Coti की कीमत भी काफी नीचे आई है।अनुमान था की यह और ऊपर जाएगा लेकिन बिटकाॅइन की गिरावट ने इसे भी नुकसान पहुंचाया है।COTI में यहां पर निवेश किया जा सकता है।0.36$ पर कोटी को खरीद कर कुछ समय के लिए हॉल्ड रखने पर अच्छा मुनाफा हो सकता है। कोटी 0.50$ से ऊपर निकलते हुए ज्यादा समय नहीं लेगा।

इस समय बाजार में निवेश शुरू करना चाहिए लेकिन मात्र 25% बाकी का निवेश और नीचे आने पर किया जा सकता है।अगर कीमत यहां से ऊपर जाने लगे तो हम कुछ और निवेश कर के मुनाफा बढ़ा सकते हैं।क्रिप्टो बाजार में और गिरावट नहीं आनी चाहिए क्योंकि बाजार मे सभी तरफ खबरें सकारात्मक हैं।

नोट-इस लेख में दी गई जानकारी व्यक्तिगत है,यह निवेश की सलाह नहीं है।
#CryptoSetsYouFree #bitcoin #cryptonewshindi #wazirxwarriors