31 जनवरी 2022 सोमवार (क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी)

आज बिटकॉइन साल 2022 के पहले महीने की क्लोज़िंग होने वाली है। इस महीने की बात करें तो बिटकॉइन की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। इस महीने बिटकॉइन की शुरुआत 46216 डॉलर पर बिटकॉइन की कैंडल ओपन हुई थी और यह 47960 डॉलर तक ऊपर गई थी यानि 1700 डॉलर के लगभग कीमत बढ़ी थी। अगर गिरावट की बात करें तो इस महीने की गिरावट पिछले महीने से भी बड़ी है। इस महीने बिटकॉइन की न्यूनतम कीमत 32917 डॉलर रही है जो उच्चतम कीमत से 15000 डॉलर नीचे है। बिटकॉइन पिछले तीन महीने से लगातार हर महीने नीचे से नीचे जा रहा है। नवम्बर में ऑल टाइम हाई 67000 डॉलर के बाद बिटकॉइन की कीमत में लगतार गिरावट आ रही है। बिटकॉइन पिछले तीन महीने में 60 प्रतिशत नीचे आ गया है। बिटकॉइन के लिए 70 प्रतिशत की गिरावट बहुत आम बात है।

इस समय बिटकॉइन की कीमत 37000 डॉलर के करीब चल रही है। रविवार सप्ताहांत की क्लोजिंग में बिटकॉइन थोड़ा नीचे आ कर बंद हुआ है और इस हफ्ते के पहले दिन की शुरआत में 36632 डॉलर तक नीचे आ गया था। अभी बिटकॉइन के चार्ट पर एक दिन और चार घंटे का चार्ट गिरावट दिखा रहा है। यह गिरावट 35200 डॉलर तक हो सकती है। एक दिन का चार्ट बिटकॉइन को बुलिश तब दिखाएगा जब बिटकॉइन की इस महीने की क्लोज़िंग 37500 डॉलर से ऊपर रहे। वैसे बिटकॉइन का एक महीने का चार्ट एक ऐसा पैटर्न भी दिखा रहा है जो कीमत को 25000 से 28000 डॉलर तक नीचे आने का संकेत भी दे रहा है।

बिटकॉइन की कीमत में बड़े उतार चढ़ाव बहुत आम बात है। बिटकॉइन पिछली बार भी करीब 28000 तक नीचे जा कर अपने ऑल टाइम हाई तक गया था वह भी बहुत कम समय में। इस बार भी क्या ऐसा ही कुछ हो सकता है। कल साल 2022 के दूसरे महीने की शुरुआत हो रही है। ट्रेडर्स के अनुसार बिटकॉइन फरवरी में करीब 50000 डॉलर से ऊपर जा सकता है लेकिन इसकी सम्भावना कम लग रही है।

बिटकॉइन एक बार नीचे जाने के बाद कुछ समय 30000 से 35000 के बीच में ट्रेड कर सकता है और इसके बाद मार्च में हम बिटकॉइन की कीमत में सुधार देख सकते हैं।  इस समय फ्यूचर ट्रेड करने वालों का बहुत बुरा हाल है। लॉन्ग शार्ट दोनों ही बहुत बड़ी तादाद में लिक्विडेट हो रहे हैं।

आज की क्लोज़िंग में एक दिन का चार्ट तो अभी लाल ही है और साथ ही इस महीने की कैंडल भी लाल रंग के साथ ही बंद होने वाली है। देखना यह है कि क्या कीमत 37500 डॉलर से ऊपर रह पाती है ? अगर ऐसा होता है तो हम बिटकॉइन की कीमत को 40000 डॉलर से ऊपर देख पाएंगे। अगर कीमत 36500 से नीचे रही तो फिर हमें एक बड़ी गिरावट के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दौरान ऑल्ट भी नीचे आएंगे और कुछ ऑल्ट हमें बहुत बेस कीमत पर मिल सकते हैं जिसमे निवेश करना हमे 2022 में अच्छा मुनाफा दे सकता है। यहाँ बताई गई कीमतों पर नज़र रखनी चाहिए। देखतें है कल बिटकॉइन की शुरुआत कैसी रहती है ?

Visit us – www.cryptonewshindi.com

follow us on Twitter – https://twitter.com/cryptonewshindi?s=08

Follow us on Telegram – https://t.me/CryptoNewsHindi7i

Mail us – [email protected]

#bitcoin #bitcoinnews #cryptonewshindi