30 दिसंबर 2021 बृहस्पतिवार (क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी)
कल 2021 का आखिरी दिन है और इसके साथ ही यह साल क्रिप्टो के लिए भी खास था। बिटकॉइन के साथ साथ बाकि क्रिप्टो ने भी कीमत की नई उचाईयों को छुआ। क्या क्या था खास इस साल में यह पढ़ते हैं इस आर्टिकल में।
बिटकॉइन और एथेरियम की उच्चतम कीमत।
इस साल बिटकॉइन और एथेरियम ने अपनी कीमत का नया रिकॉर्ड बनाया। जनवरी 2021 में बिटकॉइन की कीमत 28130 डॉलर थी जो अप्रैल में 64000 डॉलर पर पहुंच गई। ट्रेड पंडितों को उम्मीद थी की बिटकॉइन इस साल एक लाख डॉलर की कीमत पर पहुंच जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टेस्ला ने यह कह कर बिटकॉइन को लेने से मन कर दिया कि बिटकॉइन कि ट्रांजक्शन से वातावरण प्रदूषित होता है। इस खबर के बाद बिटकॉइन की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई और कीमत अगले तीन महीने में 28805 डॉलर पर आ गई जो इस साल की दूसरी सबसे कम कीमत थी। अक्टूबर का महीना बिटकॉइन के लिए सबसे सफल रहा जब एक ही महीने में कीमत 43283 डॉलर से 67000 पर पहुंच गई। नवम्बर के महीने में बिटकॉइन ने आज तक की कीमत का बड़ा इतिहास बनाया जब कीमत 69000 पर पहुंच गई। एक लाख डॉलर प्रति बिटकॉइन का सपना इसी महीने टूट गया जब कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई और दिसंबर में कीमत 42000 डॉलर तक नीचे आ गई। यह आर्टिकल लिखे जाने पर बिटकॉइन की कीमत 46880 डॉलर पर है। एक दिन और बचा है इस साल का और उम्मीद है बिटकॉइन की कीमत में और गिरावट आएगी लेकिन बिटकॉइन के निवेशक इस साल बिटकॉइन को नई ऊंचाई पर देख पाए यही इस साल की उपलब्धि है।
एथेरियम टू पॉइंट ओ इस साल कुछ आगे बढ़ा और प्रूफ ऑफ़ वर्क से प्रूफ ऑफ़ स्टेक की तरफ जाने के कुछ पड़ाव पूरे किए। ईथर स्टेक करने वालों में बहुत उत्साह देखा गया और यह अपने लक्ष्य से काफी आगे भी निकल गया। 714 डॉलर से ईथर इस साल 4868 डॉलर पर पंहुचा। अगर हम बिटकॉइन और ईथर के निवेश को देखें तो इस साल ईथर ने ज्यादा बेहतर मुनाफा दिया, करीब चार गुणा। इस समय ईथर की कीमत 3691 डॉलर पर है। यह साल ईथर निवेशकों के लिए बेहतर था।
BNB रहा सफलतम निवेश।
2021 में अगर किसी क्रिप्टो ने सबसे ज्यादा बेहतर मुनाफा दिया तो उसमें सबसे बड़ा नाम है BNB का। जनवरी में 35 डॉलर का था BNB और इस साल BNB 691 डॉलर तक पंहुचा है। यानि 20 गुणा हुआ है BNB में निवेश। इसका बड़ा कारण है एक्सचेंज पर भरोसा और BSC चैन का इस्तेमाल। इस साल BSC चेन पर DEX , NFT और मेटवर्स के कई प्रोजेक्ट आए। एथेरियम की गैस फीस से परेशान हो कर काफी बड़े प्रोजेक्ट्स ने BSC चेन को चुना। इन सभी कारणों से BNB की कीमत में यह उछाल आया। 2021 में बिनांस एक्सचेंज पर कई तरह के आरोप भी लगे। कई देशों ने इस एक्सचेंज पर रोक लगाई और यह बात भी सामने आई कि एक्सचेंज ने कई देशों में व्यापार करने के लिए जरुरी सरकारी प्रक्रियाएँ पूरी नहीं की हैं। इसके बाद भी BNB पर लोगों का विश्वास बना रहा और BNB आज 520 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। बिटकॉइन और ईथर में जितनी गिरावट आई है उसे देखते हुए BNB की कीमत बहुत अच्छी है।
NFT और मेटावर्स
साल 2021 में सबसे ज्यादा धूम रही NFT और मेटावर्स की। NFT के कई प्लेटफार्म बाजार में आए और कई NFT तो रिकॉर्ड कीमत पर बिकी। भारत में वज़ीरक्स ने अपना NFT प्लेटफार्म शुरू किया और सफलता पूर्वक कलाकारों को अपनी NFT बेचने के लिए एक प्लेटफार्म भी दिया। मेटवर्स की दुनिया ने भी इस साल क्रिप्टो बाजार में काफी धूम मचाई। वर्चुअल लैंड और गेमिंग की दुनिया को ले कर मेटावर्स के कई प्रोजेक्ट बहुत बेहतर काम करते दिखाई दिए। आने वाले वर्ष में भी मेटवर्स और वेब 3 की दुनिया में काफी कुछ होगा।
बिटकॉइन बना एल साल्वाडोर की मुद्रा।
इस साल अगर कोई क्रिप्टो बाजार की सबसे बड़ी खबर रही तो वह थी एल साल्वाडोर द्वारा बिटकॉइन को अपने देश में लीगल टेंडर का दर्जा देना और बिटकॉइन से इस देश में लेनदेन शुरू होना। Nayib Bukele ने इस छोटे से देख को रातों रात दुनियां के नक़्शे पर बिटकॉइन को मान्यता देने वाला सबसे पहला देश बना दिया। विश्व का सारा मीडिया सिर्फ इस बारे में ही बात कर रहा था कि क्या यह सही निर्णय है ? Nayib Bukele ने अपने देश के स्टेबल कॉइन के बारे में भी काम शुरू किया। बिटकॉइन कि हर गिरावट पर इस देश ने अपने रिज़र्व फण्ड में बिटकॉइन को जोड़ना शुरू किया। आने वाले साल में Nayib Bukele बिटकॉइन और क्रिप्टो के साथ अपने देश को और कैसे आगे ले जायेंगे यह अगले साल पता चलेगा?
Got the receipt. https://t.co/WONLH85KIy pic.twitter.com/BDq076JNKa
— Nayib Bukele (@nayibbukele) December 22, 2021
भारत में नहीं बना क्रिप्टो बिल।
भारतीय क्रिप्टो समुदाय को एक बार फिर भारत सरकार से निराशा मिली। इसका कारण था सरकार द्वारा क्रिप्टो पर बिल न लाना। इस साल भारत के क्रिप्टो निवेशकों को यह उम्मीद थी कि इस साल क्रिप्टो बिल बन जाएगा और सरकार के नियमों के अनुसार भारत में क्रिप्टो आगे बढ़ेगी। ऐसा हुआ नहीं और मीडिया के बड़े बड़े दावों और सरकार के बड़े मंत्रियों के कहने के बाद भी भारत में क्रिप्टो पर कानून नहीं बन पाया। यह बिल अब कब बनेगा और बिल क्यों नहीं लाया गया इस बारे में कोई भी सही सही नहीं बता सकता।
इस साल क्रिप्टो का बड़ा नाम John Mcfee क्रिप्टो के साथ साथ दुनिया को अलविदा कह गए। जॉन की मौत ने बहुत से बड़े प्रश्न खड़े किए ? जॉन ने कई बार यह ट्वीट किए कि अगर वह आत्महत्या करते हैं तो यह सही नहीं होगा बल्कि उन्हें मारा जाएगा। ऐसा ही हुआ जब जॉन का मृत शरीर जेल के कमरे में मिला और यह कहा गया कि उन्होंने आत्महत्या कि है। जॉन का कहना था कि उनके पास अमेरिकी सरकार के कुछ अफसरों के खिलाफ कुछ कागज़ात हैं और शायद इसी लिए यह हुआ। आज तक यह पता नहीं चल पाया कि जॉन जेल में कैसे आत्महत्या कर सकते हैं।
2021 में बिटकॉइन को कोई सबसे बड़ा ब्रांड अम्बेस्डर मिला तो वह है माइकल सेलोर। माइकल कि कम्पनी माइक्रोस्ट्रेटेजी ने इस साल हर गिरावट पर बिटकॉइन को ख़रीदा। पिछले कुछ महीनों में शायद ही कोई दिन गया हो जब माइकल ने बिटकॉइन के बारे में ट्वीट न किया हो। बिटकॉइन के बारे में बाजार को अगर किसी ने इस साल सबसे ज्यादा सकारात्मक किया है तो वह है माइकल। माइक्रो स्ट्रेट्जी के पास करीब 122000 बिटकॉइन है और अभी भी यह लगातार बिटकॉइन को खरीद रहे हैं।
MicroStrategy has purchased an additional 1,434 bitcoins for ~$82.4 million in cash at an average price of ~$57,477 per #bitcoin. As of 12/9/21 we #hodl ~122,478 bitcoins acquired for ~$3.66 billion at an average price of ~$29,861 per bitcoin. $MSTRhttps://t.co/Xke8QhoYpy
— Michael Saylor⚡️ (@saylor) December 9, 2021
कुल मिला कर यह साल क्रिप्टो बाजार के लिए अच्छा ही रहा और क्रिप्टो बाजार ने जनवरी से जो शुरआत की वह दिसंबर तक ज्यादा बुलिश तो नहीं रही लेकिन फिर भी कई क्रिप्टो प्रोजेक्ट ऐसे रहे जिन्होंने क्रिप्टो बाजार के निवेशकों को खुश कर दिया। उम्मीद हैं क्रिप्टो बाजार 2022 में भी बहुत अच्छा करेगा और मुनाफा देगा।
#bitcoin #bitcoinnews #wazirxwarriors