12 मार्च 2021 शुक्रवार (भारत)

द मेकर्स समिट 2021 की आज शुरुआत में बालाजी.एस.श्रीनिवासन ने करीब 20 मीनट की एक स्पीच में भारत को विश्व नेतृत्व की लिए तैयार एक देश कहा।बालाजी ने कहा की अमेरिका ने पिछले कुछ समय में अपने विश्व नेतृत्व को हर क्षेत्र में खो दिया है,चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो,स्वास्थ क्षेत्र हो,कानून क्षेत्र हो जरुरी वस्तु और प्राथमिक क्षेत्र में भी अमेरिका फेल रहा है।अब में विसकसित देशों की बारे में ज्यादा नहीं कहना चाहता क्योंकि यहाँ हर क्षेत्र में धीरे धीरे गिरावट आ रही है।नक़ल करने वाला कभी नेतृत्व नहीं कर सकता।भारत अब तकनीक की मामले में बहुत आगे निकल रहा है,पब्लिक सेक्टर में बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं।हमें भूतकाल की धूल से बहार निकलना चाहिए और भविष्य की संभावनाओं की बारे में लक्ष्य बनाने चाहिए।अमेरिका और चीन जहां जीतने के लिए खेल रहा है वहां भारत अलग तरह से जीतने की योजना बना रहा है।कोरोना ने अमेरिका और चीन को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है,भारत को अपने टीकाकरण को इस रणनीति की लिए इस्तेमाल करना चाहिए।विदेशी जहां विश्व को लड़ाई की तरफ ले जा रहे हैं वही हम विनम्र तरीके से आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।क्रिप्टो और विकेन्द्रीयकरण प्रणाली इसमें बहुत सहयोग दे सकते हैं।

अगला कोल्ड वॉर दो शुरू हो चूका है और यह अब थोड़ा अलग है,जहां पर लड़ाई विकेन्द्रीयकृत और तकनीक के स्तर पर है और पेअर टू पेअर है।चीन के पास जहां वीचैट और टिकटोक जैसे एप्लीकेशन है वहीं अमेरिका के पास फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्लेटफार्म है।क्योंकि हर देश अपने नागरिको और उनकी निज़ी जानकारी की सुरक्षा चाहता है इस लिए वह अपने सोशल प्लेटफार्म बना रहा है जैसे भारत में कू एप्लीकेशन है,रशिया का येंडेस्क और भी देश अपनी सोशल नेटवर्क साइट बना रहे हैं।फिर भी ऐसे में पूरी दुनिया में पेमेंट के लिए आपको एक सिस्टम चाहिए जिसकी कमी को क्रिप्टो पूरा कर सकता है।

सॉफ्टवेयर स्ट्रेट्जी में भारत क्या कर सकता है ?इसमें सबसे सबसे पहले मीडिया के तौर पर महाशक्ति बन सकता है।जैसा हम कह सकते हैं भारत का बॉलीवुड दुनिया भर में मशहूर है।अगर हम यह कहते हैं की चीन तकनीक और उत्पादन में महाशक्ति है जो प्लास्टिक ,स्मार्ट फ़ोन बनता है तो भारत बॉलीवुड में बहुत आगे है।यहाँ पर जो फिल्मे बन रही हैं जैसे की सुपर 30 वह विश्व स्तर पर है। यह विश्व को भारत का एक नया रूप दिखा रही हैं जहां सकारात्मक विचार हैं ।वहीं विदेशी फिल्म जगत का स्तर गिरता जा रहा है और वह ब्लैक मिरर जैसी फिल्में पेश कर रहा है,वहां का मीडिया नकारात्मक पक्ष दिखा रहा है जबकि भारतीय मीडिया उज्वल पक्ष।यह सिर्फ फिल्म के मामले में ही नहीं है ,यहाँ गेम ,मिम,नई सोशल साइट और अन्य तरह के मीडिया में भी भारत जीत रहा है।

भारत को क्रिप्टो क्षेत्र में भी बेहतर काम करना चाहिए और इसके लिए नेशनल स्टैक और क्रिप्टो इंडिया स्टैक पर काम करना चाहिए।फ़ोन को सिर्फ देश विदेश में कॉल करने तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि इसे वॉलेट की तरह पेमेंट के लिए भी इस्तेमाल करना चाहिए।जैसे फ़ोन को देश के साथ ही विदेश की कॉल के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं वैसे ही पेमेंट के मामले में देश के साथ साथ विदेशी लेनदेन के बारे में भी काम करना चाहिए।

भारत दुनिया का डॉक्टर बन सकता है।हमारे पास बहुत बड़ी मात्रा में अनुभवी चिकित्साक है दुनिया भर में।हमारे पास दवाइयों का विकसित क्षेत्र है और हमारी दवाइयों को दुनिया में मान्यता मिली है।भारतीय डॉक्टरों को अमेरिका के साथ साथ बाकि देशों में भी मान्यता मिल रही है।यहां की चिकित्सा प्रणाली बेहतर होने के साथ-साथ सस्ती भी है।
भारतीय रोबोटिक तकनीक भी बहुत विकसित है।भारत स्वदेशी उद्योग को विकसित कर रहा है और इसके साथ ही यह फ़ूड और उत्पादन में भी रोबोटिक का इस्तेमाल करके आगे बढ़ रहा है।भारत केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि अपने इस विकसित रोबोटिक तकनीक को निर्यात भी कर सकता है।

अंतरिक्ष की दुनिया में भी भारत ने बेहतर काम किया है।हमें इसके लिए नए लक्ष्य निर्धारित करने होंगे।हम इसरो में बहुत बेहतर काम कर रहे हैं और दुनिया को इसके साथ जोड़ सकते हैं।भारत को और जोश से इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए और विदेशी भागीदारी पर जोर देना चाहिए।भारत को अन्य देशों के साथ मिल कर लॉन्च साइट पर काम करना चाहिए और इस क्षेत्र में विकास करना चाहिए।भारत को इस क्षेत्र को क्रिप्टो प्रोटोकॉल के साथ जोड़ना चाहिए।भारत अंतरिक्ष में काम करने के मामले में बहुत की सस्ता है और बाकि देश अपने अंतरिक्ष अभियान को भारत में बनाने और काम करने के बारे में सही मान रहे हैं।

बालाजी ने इसके साथ साथ भारतीय राजनीति के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा की भारत राजनैतिक तौर पर भी मजबूत हुआ है।भारत सभी देशों को सहयोग करता है।सभी देश अपनी तकनीक,सॉफ्टवेर पर काम कर रहे हैं और क्रिप्टो पर भी।भारत को भी इस दिशा में सोचना चाहिए।क्रिप्टो प्रोटोकॉल पर किसी एक का नियंत्रण नहीं है और यह पेमेंट लेनदेन के लिए आदर्श है और इसके साथ आप विदेश व्यापर को बहुत तेज़ गति से विकसित कर सकते हैं।यह भारत के लिए बड़ी जीत होगी।अमेरिका और चीन इस दिशा में आगे हैं और उनके लोग इसे अपना चुके हैं।अमेरिका और चीन एक दूसरे की प्रभुसत्ता को नहीं मान रहे हैं लेकिन वह क्रिप्टो की सत्ता को अपना चुके हैं।

यहाँ पर बालाजी ने बहुत ही गहराई में जा कर इन सभी बातों को समझाया और यह बताया की कैसे भारत विश्वशक्ति बन सकता है।क्रिप्टो का इसमें बहुत बड़ा योगदान हो सकता है,अगर भारत सही समय पर इसे विषय पर सोचे और विचार करने के बाद यह निर्णय ले,तो भारत को विश्वशक्ति बनाने से कोई रोक नहीं सकता।भारत सरकार ने पिछले कुछ समय में बहुत ही बेहतर तरीके से क्रिप्टो के बारे में बात की है और यह सकारात्मक है।हमें पूरी उम्मीद रखनी चाहिए की जिस तरह से सभी मिल कर इस दिशा में काम कर रहे हैं,जल्द ही क्रिप्टो के क्षेत्र में भी भारत विश्व विजेता होगा।
#wazirxwarriors #cryptonewshindi #balajis