14 मार्च 2020 शनिवार(मुम्बई)
भारतीय क्रिप्टो जगत की बात निश्चल शेटी और उनके अभियान #INDIAWANTCRYPTO के बिना अधूरी है।कल 15 मार्च 2020 को निश्चल शेटी का यह अभियान 500 दिन पूरे कर रहा है तो क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी ने इस सफर की का एक छोटा सा विश्लेषण किया।2017 में मुंबई से निश्चल शेटी ने क्रिप्टो एक्सचेंज वज़ीरएक्स की शुरुआत की और इसे शुरू करने के बारे में निश्चल शेटी ने एक बार क्रिप्टो न्यूज़ को बताया था कि 2009 से 2012 की बीच उन्होंने क्रिप्टो में कुछ पैसा लगाया था लेकिन 2017 में वह ब्लॉकचेन के दीवाने हो गए और जब उन्होंने तब क्रिप्टो खरीदना चाही तो भारतीय एक्सचेंजों से उन्हें बहुत निराश हुई और उन्होंने एक क्रिप्टो एक्सचेंज को बनाने की सोची और वज़ीरएक्स को बनाया। निश्चल NITTE मैंगलोर से इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुके हैं और क्राउडफेयर नाम की एक कंपनी भी शुरू कर चुके है जहां पर सभी सोशल मीडिया को एक ही जगह से नियंत्रित किया जा सकता है।आज वज़ीरएक्स भारत की सबसे भरोसेमंद क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है।
जब भारतीय रिज़र्व बैंक ने क्रिप्टो की खरीद के लिए बैंक का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी तब सरकार और जनता को क्रिप्टो के महत्व को समझाने के उद्देश्य से निश्चल शेटी ने एक हैश टैग ट्वीटर पर शुरू किया #indiawantscrypto।हर दिन दुनिया में क्रिप्टो पर हो रहे प्रयास,देशों द्वारा क्रिप्टो की स्वीकारता, बलोकचेन की विशेषताएं और भी बहुत कुछ शेटी ने अपने ट्वीटर के माध्यम से सरकार को समझाने की कोशिश जारी रखी। अक्सर हम एक काम को जोश से शुरू तो करते हैं लेकिन धिरे धीरे वह जोश काम हो जाता है लेकिन इंडिया वांट्स क्रिप्टो के साथ ऐसा नहीं हुआ, बिना एक भी दिन रुके निश्चल शेटी ने अपना यह कार्य जारी रखा और आज भी वह जारी है।
इस बीच निश्चल शेटी कुछ राजनीतिक लोगों से भी मिले और क्रिप्टो की उपयोगिता के बारे में उन्हें बताया।लोगों ने भी निश्चल का पूरा साथ दिया और लगभग हर एक भारतीय क्रिप्टो समुदाय के व्यक्ति ने इस हैशटैग का इस्तेमाल किया।क्योंकि यह अपने आप में एक आंदोलन बन गया तो अंतराष्ट्रिय मीडिया में भी इसकी आवाज़ पहुचने लगी और निश्चल शेटी भारतीय क्रिप्टो का सबसे बड़ा चेहरा बन गए।जब भारतीय लोग बैंक बैन के कारण क्रिप्टो को खरीदने और बेचने में मुश्किल महसूस कर रहे थे तो निश्चल ने अपने वज़ीर से P2P को निकाला और देखते ही देखते उनका यह प्रयोग बैंक बैन के बावजूद 100 करोड़ से ऊपर के लेनदेन को छू गया।इसके बाद सबसे बड़ी खबर बनी बाइनेंस जैसे बड़े क्रिप्टो ब्रांड ने जब वज़ीरएक्स एक्सचेंज का अधिग्रहण किया और यह पहली बार था जब बाइनेंस जैसे बड़े क्रिप्टो ब्रांड ने किसी भारतीय एक्सचेंज का अधिग्रहण किया हो।इसके बाद वज़ीरएक्स का अपना क्रिप्टो टोकन WRX बाइनेंस के लांचपैड से साल 2020 का सबसे पहला IEO बन कर निकला और कब यह चार शब्दों की संख्या को छू गया यह पता ही नहीं चला।आज जब क्रिप्टो बाजार बुरी तरह से गिरा हुआ हो तब भी WRX हरे रंग में ट्रेड कर रहा है। बाइनेंस के CEO ने भी कई बार हैश टैग इंडिया वांट्स क्रिप्टो का इस्तेमाल किया। निश्चल शेटी ने इतनी छोटी क्रिप्टो यात्रा में इतनी कामयाबी पाई लेकिन कितना भी व्यस्त समय हो हर दिन उनका ट्वीट सुबह सुबह मिल ही जाता है हर बार नई जानकारी के साथ और अब तो यह एक आदत बन गयी है कि जैसे सुबह का अख़बार के बिना दिन शुरू नहीं होता वैसे ही ट्वीटर पर निश्चल शेटी के #IndiaWantsCaypto के बिना क्रिप्टो समुदाय का दिन शुरू नहीं होता।
आप निश्चल शेटी के साथ उनके ट्वीटर पर इस लिंक द्वारा जुड़ सकते हैं।
https://twitter.com/NischalShetty?s=08
क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी की पूरी टीम निश्चल शेटी और वज़ीरएक्स को 500 दिन की इस उपलब्धि पर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाए देती है।