14 फरवरी 2022 सोमवार (क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी)
5 फरवरी 2022 के दिन हमनें एक खबर प्रकाशित की थी Bitbns एक्सचेंज के बारे में और यह आशंका जताई थी कि शायद यह एक्सचेंज हैक हुई है। एक्सचेंज ने इस बात को गलत बताया था और कहा था की ऐसा कुछ नहीं हुआ है और उनकी एक्सचेंज पारदर्शिता के साथ अपने उपभोक्ताओं को सभी जानकारी देती है। आप को याद होगा कि यह एक्सचेंज 1 फरवरी करीब शाम 5 बजे अचानक से मेन्टेन्स पर चली गई थी और कई दिन तक यह सही नहीं हुई थी। एक्सचेंज के मेन्टेन्स पर जाने से पहले एक्सचेंज के नेटिव टोकन BNS को बहुत बड़ी संख्या में स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट से दूसरे एड्रेस पर भेजा गया। यह सभी लेनदेन बहुत बड़ी संख्या में किए गए जिसमें करोड़ो BNS स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट से किसी दूसरी जगह भेजे गए। इतनी बड़ी संख्या में टोकन या तो टीम ने सेंड किए होंगे या फिर हैकर ने।
कुछ दिन तक Bitbns पर हुए लेनदेन की जब हमने जाँच की तो यह पता चला कि यह बात शतप्रतिशत सही है कि या तो एक्सचेंज हैक हुई थी या फिर इस एक्सचेंज की टीम ने ही BNS टोकन को एक जगह से दूसरी जगह भेजा। यहाँ पर कुछ ट्रांजक्शन बहुत संदेह पैदा करती है।
https://etherscan.io/tx/0x5dfdc396c318c9a2a144e66664ab4d945b323975ef542eb9a40fa4cb2665ba0a
https://etherscan.io/tx/0xd335c5b651d520e67a328f9251b27e00970d1a57c26920aa3f5b873431fdd429
https://etherscan.io/tx/0xed7174d583d018eab6501a7214be125bd2d643e9570affd12b3ace258969ebd5
https://etherscan.io/tx/0x116ccbb76b501e024439962301250d5e31f3dde82e0a9cf6f3a1bfd0e4b35755
इसके इलावा कुछ और ट्रांजैक्शन की भी जांच हो रही है।
यहाँ पर एक एड्रेस भी संदेह पैदा करता है जिसे आप ईथरस्कैन पर देख सकते हैं।
https://etherscan.io/address/0x74b3e1da738d6fa8930383f08d37cd1a7a661e1e
इतनी बड़ी संख्या में BNS टोकन को एक जगह से दूसरे एड्रेस पर ले कर जाने के पीछे क्या कारण है यह तो Bitbns टीम ही बता सकती है ? अब अगर इसका जवाब यह है कि BNS का नया स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट बनाया गया है और इस लिए पुराने टोकन को अलग जगह भेजा गया है तो यह बात होल्डर्स को पहले क्यों नहीं बताई गई ? अगर BNS की लिक्विडिटी uniswap से रिमूव की गई तो पहले होडर्स को मौका देना चाहिए था अपनी LP रिमूव करने का।
एक्सचेंज ने 10 फरवरी को एक ट्वीट किया और यह बताया कि BNS टोकन का स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट बदला जा रहा है लेकिन एक्सचेंज ऐसा क्यों कर रही है और नए स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में क्या नया है यह एक्सचेंज ने नहीं बताया।
We are making upgrade to the BNS token contract to add additional critical capabilities
Details mentioned below https://t.co/bRrdSqKdy9
— Bitbns (@bitbns) February 10, 2022
Bitbns की 1 तारीख को हुई ट्रांजैक्शन को ब्लॉकचेन सेक्युर्टी और डेटा जाँच करने वाली कंपनी पेकशील्ड ने भी देखा है और उन्हें भी एक्सचेंज की ट्रांजैक्शन पर संदेह है। जैसे ही यह ट्रांजैक्शन हुई वैसे ही BNS टोकन की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई थी। 1 तारीख को BNS टोकन $0.143 डॉलर से 0.06795 डॉलर तक नीचे आ गया था। यह गिरावट क्यों हुई इसके पीछे क्या कारण हो सकता है ? बाजार में ऐसी कोई खबर भी नहीं थी जिस कारण इस टोकन की कीमत गिर जाए या क्रिप्टो बाजार में भी कोई गिरावट नहीं थी। इस गिरावट को देख कर यह बात साफ है की BNS टोकन को बड़ी संख्या में DEX पर बेचा गया, अब यह हैकर्स ने बेचा या टीम ने यह जवाब Bitbns टीम को देना होगा। अगर यह हैक था तो क्या BNS के इलावा और भी क्रिप्टो को एक्सचेंज से निकला गया? अगर और भी क्रिप्टो को एक्सचेंज से निकाला गया तो यह नुक्सान कितना बड़ा हो सकता है ? इस बात की जाँच भी चल रही है और जल्द ही यह भी पता लग जाएगा कि अगर यह हैक सिर्फ BNS का न हो कर सारी एक्सचेंज का हैक था तो और कौन कौन सी क्रिप्टो निकाली गई एक्सचेंज से?
एक्सचेंज ने स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट को बदलने के बाद जो आर्टिकल शेयर किया उसमे कॉन्ट्रैक्ट से सम्बंधित कोई तकनीकी जानकारी नहीं थी। इस ब्लॉग में सबसे पहले यही लिखा था कि ‘टोकन होल्डर्स uniswap dex पर अभी के पूल पर कोई लेनदेन न करे और कोई नई ट्रांजक्शन भी न करें। उपभोक्ताओं को पूल से लिक्विडिटी निकालने के लिए भी कहा जाता है। ईथर के ब्लॉक 14179350 पर स्नेपशॉट लेने की बात कही गई’। जिस आर्टिकल में यह जानकारी दी गई वह आर्टिकल 10 तारीख को ट्वीट किया गया और 10 तारीख को ही यह स्नैपशॉट लिया गया यानि इसके लिए किसी को कोई समय नहीं दिया गया। जब यह लिक्विडिटी निकालने की बात कही गई तब तक वहां कुछ बचा ही नहीं था। होल्डर्स को नया BNS कैसे मिलेगा इसके लिए Bitbns और और Kucoin पर होल्डर्स को कुछ नहीं करना था इनके टोकन अपने आप नए BNS से स्वैप हो गए और पुराने टोकन रद्द हो गए। यहाँ पर जिसने वॉलेट या dex पर टोकन रखे थे उनका क्या होगा यह नहीं बताया गया।
Bitbns लगातार जानकारी को छुपा रही है और इस कारण उनके उपभोक्ताओं का नुकसान हो रहा है। Bitbns की टीम को इन सब बातों का जवाब देना चाहिए। एक तारीख से 10 तारीख तक इस एक्सचेंज के साथ क्या कुछ हुआ यह सब आज सबके सामने है। ब्लॉकचेन पर जो लेनदेन दिख रहा है, एक्सचेंज जैसे काम कर रही है यह सब और जो अपडेट दे रही है उससे साफ है कि कुछ हुआ है। क्यों एक्सचेंज अचानक मेन्टेन्स पर चली गई और फिर क्यों कई दिन तक यह समस्या सही नहीं कर पाए। ऐसी क्या समस्या हुई एक्सचेंज के साथ कि अचानक एक्सचेंज को मेन्टेन्स पर जाना पड़ा और इस दौरान इतने बड़े ट्रांजक्शन होते रहे। अभी भी पुराने स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट पर ट्रांजक्शन हो रही है। इस बारे में जांच होनी चाहिए और देखना यह भी होगा कि Kucoin एक्सचेंज ने Bitbns का कहां साथ दिया ? इस बारे में अभी और जानकारी मिलनी बाकि है। अभी तक BNS को Uniswap पर क्यों नहीं लाया गया?
अगर एक्सचेंज सही जानकारी दे तो इससे एक्सचेंज का विश्वास अपने उपभोक्ताओं पर और मजबूत होगा। अगर यही जानकारी कहीं और से मिलती है और एक्सचेंज जो छुपा रही है वह सच सामने आता है तो एक्सचेंज पर उपभोक्ताओं का विश्वास कम होगा। BNS टॉकन में निवेशकों का नुक्सान किसने किया? किसकी गलती से यह सब कुछ हुआ, उन्हे यह सब बताना पडेगा।
#Bitbns #BNS #hack