17 फरवरी 2022 (क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी)

दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां की सरकार बिटकॉइन या क्रिप्टो को मुद्रा नहीं मानती इस लिए क्रिप्टो के ऊपर यहाँ पर कोई टैक्स भी नहीं है। हम बात कर रहे हैं पुर्तगाल की। 2016 में ही पुर्तगाल टैक्स विभाग ने क्रिप्टो को मुद्रा मानने से इंकार कर दिया था और यह कहा था कि क्योंकि क्रिप्टो कोई करेंसी नहीं हैं इस लिए इस पर कोई टैक्स भी नहीं लिया जा सकता। तब से पुर्तगाल क्रिप्टो और खासतौर बिटकॉइन वालों के लिए स्वर्ग बना हुआ है। बहुत सारे क्रिप्टो और बिटकॉइन निवेशक इस देश में बस गए हैं और यहाँ पर प्रॉपर्टी में निवेश भी कर रहे हैं। योरोप के देश स्विज़रलैंड ने अपने आप को क्रिप्टो वालों के लिए सबसे बेहतर देश बताया है तभी से पुर्तगाल क्रिप्टो वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बहुत से ऐसे लोग पुर्तगाल में रह रहे हैं जिन्होंने अपना सब कुछ बेच कर क्रिप्टो में निवेश कर दिया है और अब वह आराम से इस देश में रह रहे हैं। diditaihuttu नामक व्यक्ति पुर्तगाल में अपनी जिंदगी का पूरा आनंद ले रहे हैं। उन्हें यहाँ के समुद्र के किनारे, यहाँ का खाना, यहाँ के लोग, यहाँ का वातावरण, बिटकॉइन की इस देश में मान्यता और ज़ीरो टैक्स उन्हें बहुत आकर्षित करता है।

वैसे तो यहाँ की स्थानीय मुद्रा यूरो है लेकिन इस देश में बहुत से लोग बिटकॉइन ले कर अपनी सेवाएं और सुविधाएं दे रहे हैं। यहाँ पर आप मूलभूत जरूरतों और सुविधाओं की कीमत को बिटकॉइन से दे सकते हैं। BitBase ने इस देश में बहुत सी जगहों पर बिटकॉइन एटीएम की सुविधा भी दी हुई है। बिटकॉइन और क्रिप्टो वालों के लिए यह समय पुर्तगाल में बहुत बेहतर है यहाँ पर अपने क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए क्योंकि यहाँ पर क्रिप्टो पर कोई टैक्स नहीं है।

एक देश पुर्तगाल है जहां पर क्रिप्टो को लीगल न होने के कारण कोई टैक्स नहीं लिया जाता और एक हमारा देश है जहां पर क्रिप्टो वालों से सबसे अधिक टैक्स लिया जा रहा है। अगर हम भारत की बात करें तो ब्लॉकचेन और क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स शुरू करने में भारत दुनिया में सबसे आगे है लेकिन यहाँ की सरकार इस क्षेत्र को कोई सुविधा तो नहीं दे रही उल्टा यहाँ पर मनमाना टैक्स लगा कर इस क्षेत्र को खत्म करने में लगी हुई है। यह विचार करने वाली बात है की पुर्तगाल की सरकार को बिटकॉइन और क्रिप्टो से कितना फायदा हो रहा है। भारत में क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स  बिना सरकार और बैंक की आर्थिक मदद के कितना बेहतर काम कर रहे हैं। पुर्तगाल की तरह भारत सरकार को क्रिप्टो समुदाय को आगे बढ़ने के लिए सुविधाएं देनी चाहिए। टैक्स लगाना चाहिए लेकिन सही तरीके से और इसके साथ साथ कानून भी बनाने चाहिए ताकि क्रिप्टो समुदाय को सुरक्षा मिल सके।

Visit us – www.cryptonewshindi.com

follow us on Twitter – https://twitter.com/cryptonewshindi?s=08

Follow us on Telegram – https://t.me/CryptoNewsHindi7i

Mail us – [email protected]

#bitcoin #Portugal #bitcoin