12 मार्च 2022 शनिवार (क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी)
terra.money प्लेटफार्म का नेटिव टोकन LUNA इस हफ्ते कीमत के हिसाब से 100 डॉलर को पर करता हुआ 104 डॉलर से ऊपर चला गया। 104 डॉलर LUNA की आज तक की अधिकतम कीमत है। इस से पहले 27 दिसंबर 2021 के दिन LUNA लगभग 99 डॉलर तक जा कर नीचे आ गया था और यह गिरावट 52 प्रतिशत के करीब थी जब कीमत करीब 45 डॉलर तक नीचे आ गई थी। 9 मार्च के दिन LUNA ने 104.83 डॉलर की कीमत को छुआ और इसके बाद लगातार कीमत नीचे गिरती गई। यह आर्टिकल लिखे जाने पर LUNA 91 डॉलर के करीब ट्रेड हो रहा था।

तकनीकी तौर पर देखें तो LUNA की कीमत में अभी और गिरावट दिख रही है। वीकली चार्ट पर दोहरा टॉप गिरावट दिखा रहा है। LUNA एक बार 95 डॉलर की कीमत को दोबारा टैस्ट कर सकता है और इसके बाद कीमत में बड़ी गिरवाट आ सकती है। तकनीकी तौर पर LUNA 82 डॉलर तक नीचे आ सकता है। अगर इसके साथ साथ बिटकॉइन का बाजार भी नीचे आया तो हम LUNA की कीमत में और ज्यादा गिरावट देख पाएंगे लेकिन 80 से 85 डॉलर पर हम LUNA को देख पाएंगे।

LUNA के बारे में कई बड़े ट्रेडर्स और इनके चार्ट भी कुछ ऐसा ही दिखा रहे हैं। ProfitBlue ने अपने ट्विटर पर LUNA से सम्बंधित कुछ जानकारी साझा की है जहां पर हम LUNA की गिरावट को साफ देख सकते हैं।

यह गिरावट फ्यूचर ट्रेड वालों के लिए बड़ा मुनाफा देने वाली साबित हो रही है। अगर यह गिरावट 80 डॉलर से नीचे जाती है तो ट्रेडर इसमें बड़ा फायदा बनाएंगे। LUNA होल्डर्स को टॉप कीमत पर इसे बेचने का मौका मिला था और जिसने इसका फायदा लिया है वह अब नीचे की कीमत पर फिर इसे खरीद सकता है। LUNA तकनीकी तौर पर एक मजबूत प्लेटफार्म का टोकन है लेकिन उच्चतम कीमत को छूने के बाद यह गिरावट सामान्य है।
#LUNA #cryptonewshindi

Visit us – www.cryptonewshindi.com

follow us on Twitter – https://twitter.com/cryptonewshindi?s=08

Follow us on Telegram – https://t.me/CryptoNewsHindi7i

Mail us – [email protected]