25 जून 2021 शुक्रवार -मुंबई (क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी)
एक अच्छे लेखक से यह उम्मीद की जाती है कि वह कुछ अच्छा लिखे जो समाज और देश का मार्गदर्शन करे लेकिन यह पुरानी बातें हो गई हैं,आज लेखक वह लिखता है जिस से उसके लेख पर बॉलीवुड की नज़र पड़े और उसके लेख पर फिल्म बन जाए।कुछ ऐसा लिखना जिसे लोग पसंद करें,चाहे उस से विवाद ही खड़ा क्यों न हो जाए।चेतन भगत एक अच्छे लेखक हैं लेकिन यह जरुरी नहीं है कि उनकी हर बात जो वो कहें या लिखें वह लोगों को पसंद आए।बोलने कि आज़ादी इस देश में है और इसका उपयोग हमारे देश में अलग तरीके से होता रहा है।
चेतन भगत को लोग एक लेखक की तौर पर जानते हैं लेकिन कम ही लोगों को यह पता होगा की उनकी पढ़ाई का क्षेत्र आर्थिक विषय से जुड़ा हुआ रहा है।बैंकर की तौर पर उन्होंने बहुत कम किया है।एक बैंकर जब भी निवेश के बारे में बात करेगा तो वह परम्परागत निवेश की ही बात करेगा क्योंकि जो पढ़ा है वही ज्ञान हमारा आगे विकसित होता है।इसी ज्ञान की आधार पर चेतन ने एक ट्वीट किया है जिसमे वह लिखते हैं “क्रिप्टो में बहुत ज्यादा दिलचस्पी और काल्पनिक ट्रेडिंग मुझे चिंतित करती है।निवेश,ट्रेडिंग,अटकलबाज़ी और सट्टेबाज़ी सभी अलग अलग हैं।निवेश लम्बी समय अवधि के आधार पर काम करता है।अटकलबाज़ी एक आनंद है लेकिन बहुत जोखिम वाला है।पागल न बने और अपनी मेहनत की कमाई को न जलाएं”।
Too much interest in crypto and speculative trading worries me. Investing, trading, speculating and gambling are all different things.
Investments work on basis of long term value. Speculation is fun but extremely risky. Don't get fooled and burn your hard earned money.— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) June 23, 2021
चेतन जैसे व्यक्तित्व से इस तरह की ट्वीट की उम्मीद नहीं की जा सकती,लेकिन लेखक हैं और वित्य मामलों की भी जानकारी रखते हैं इस लिए यह ट्वीट उनके द्वारा किया गया है तो हैरानी होती है।चेतन को क्रिप्टो की बारे में पढ़ना और समझना चाहिए क्योंकि इस विषय की पढाई उन्होंने नहीं की है और बैंकर का काम छोड़े भी काफी लम्बा समय हो गया है।क्रिप्टो में कैसे निवेश किया जाता है और कैसे ट्रेड किया जाता है इसका ज्ञान शायद उन्हें कम है क्योंकि वह पारम्परिक निवेश के समर्थक है।क्रिप्टो ने पिछले दस वर्षो में निवेश की दुनिया को बदला है और क्रिप्टो व ब्लॉकचेन की दुनिया का विस्तार लगातार बढ़ रहा है।चेतन ने शायद इस विषय पर समय नहीं दिया इस लिए उनकी जानकारी बहुत कम है।क्रिप्टो निवेश और ट्रेडिंग कोई सट्टा नहीं है बल्कि यह एक सम्पूर्ण विषय है जिसे जान कर हम अपने निवेश को बेहतर तरीके से बढ़ा सकते हैं।
पूरी दुनिया में आज ब्लॉकचेन और क्रिप्टो के विषय पर नियम बन रहे हैं और प्रगति हो रही है।देश बिटकॉइन को अपनी मुद्रा बना रहे हैं और इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं।दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियां बिटकॉइन और क्रिप्टो में निवेश कर रही है।कोरोना के समय जब सभी क्षेत्र मंदी की मार झेल रहे थे,उस समय क्रिप्टो की दुनिया में कई गुणा की ग्रोथ हुई है।चेतन शायद यह पढ़ना भूल गए की क्रिप्टो की दुनिया में पिछले कुछ वर्षो में भारतीय प्रोजेक्ट जैसे वज़ीरएक्स और मैटिक ने दुनिया भर में अपनी तकनीक से देश के नाम रोशन किया है।
अक्सर सुर्खियां बटोरने की लिए भी आजकल लोग बिटकॉइन या क्रिप्टो का सहारा ले रहे हैं।इस तरह की ट्वीट चेतन से पहले भी कई लोग कर चुके हैं सस्ती लोकप्रियता के लिए।हो सकता है चेतन के ट्वीट क्रिप्टो की बारे में उस तरह से न हो जिस तरह से हम देख रहे हैं लेकिन यह क्रिप्टो की बारे में नकारात्मक तो है ही।चिंता करने की लिए देश में ही कई और विषय हैं जिस पर वह अपनी कलम से बहुत कुछ लिख सकते हैं और हमें इस बात का इंतज़ार भी रहेगा की चेतन क्रिप्टो के बारे में सही जानकारी ले कर कुछ बेहतर लिखें।
#bitcoin #chetanbhagat #wazirxwarriors