10 फरवरी 2023 शुक्रवार (क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी)

गुरुवार 09 फरवरी 2023 को मेटामास्क ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते लिखा है कि “हम यह घोषणा करते हुए उत्साहित हैं कि हम Onrampmoney के साथ मिल कर भारतीय उपभोक्ताओं को बल दे रहे हैं। अब आप UPI और IMPS के द्वारा सस्ती,तेज़ और ज्यादा प्रभावशाली पेमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।”

यहाँ पर मेटामास्क यह कहना चाहता है कि अब भारतीय लोग क्रिप्टो में निवेश करने के लिए मेटामास्क पर अपने बैंक से सीधा IMPS या UPI द्वारा पेमेंट डाल कर क्रिप्टो खरीद सकते हैं। “भारतीय उपभोक्ताओं को सावधान हो जाना चाहिए क्योकि यह उनके लिए कई तरीकों से खतरनाक हो सकता है”।

मेटामास्क एक विकेन्द्रीयकृत वॉलेट है जो web3 के लिए और अपने क्रिप्टो फण्ड को रखने के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है लेकिन यह सुविधा इस सिस्टम को बदनाम कर देगी और web3 का कोई मतलब ही नहीं रह जाएगा। अगर आप क्रिप्टो खरीदने के लिए Onrampmoney द्वारा UPI पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं तो आप बड़ी समस्या में घिर सकते हैं। आपको इसके लिए अपना फ़ोन नंबर देना होगा और आपके बैंक अकाउंट से जब Onrampmoney पेमेंट लेगा तो यह Onrampmoney के पास से हो कर जाएगा जो पूरी तरह से आपकी हर निजी जानकारी को इकठ्ठा करता है। यह पेमेंट गेटवे इस्तेमाल करते ही आप क्रिप्टो में निवेश करने वालों की सूचि में सीधा तौर पर आ जाएंगे। दूसरा प्रश्न यह है कि विकेन्द्रीयकृत वॉल्ट पर IMPS कौन लेगा और क्रिप्टो कौन देगा? हमारी जानकारी के अनुसार इसके पीछे Bitbns एक्सचेंज है।

क्या सही में यह सस्ता है ?
अगर आप मेटामास्क पर Onrampmoney का इस्तेमाल करते हैं और USDT खरीदते हैं तो इसकी फीस आपको डरा सकती है ! करीब 5.27 USDT की कीमत 458.57 रूपये और नेटवर्क फीस 528.96 रूपये और प्रोसेसिंग फीस 12.47 रूपये के लगभग होगी। यानि जितने का USDT लेंगे उस से ज्यादा आपको फीस देनी पड़ेगी। अगर आप ज्यादा क्रिप्टो लेते हैं तो शायद यह सही होगा लेकिन नेटवर्क फीस बहुत ज्यादा है और यह फीस सिर्फ ईथर की नहीं है, इसमें मेटामास्क और Onrampmoney का हिस्सा भी होगा। 50,000₹ की क्रिप्टो पर भी यह फीस करीब 1% है। क्रिप्टो यूट्यूबर आदित्य सिंह ने भी इसे पागलपन करार दिया है।

इसके बाद बात आती है क्रिप्टो खरीदने पर लगने वाले टीडीएस की। पहले आपको लगता था की आपको विकेन्द्रीयकृत वॉलेट पर टीडीएस नहीं देना पड़ेगा लेकिन Onrampmoney आपको यहाँ पर फसा सकता है। क्या Onrampmoney टीडीएस कटेगा और अगर कटेगा तो क्या जमा करवाएगा और अगर करवाएगा तो आपको इसकी जानकारी कैसे मिलेगी। सबसे पहले Theweb3ca का यह ट्वीट पढ़िए तो आपको onramp की सारी टैक्स की कहानी समझ आएगी।

किसका है Onrampmoney और कौन है संचालक?
मेटामास्क ने इतनी बड़ी गलती कैसे कर दी? क्या मेटमास्क और ConsenSys ने Onrampmoney के बारे में सारी जानकारी नहीं ली ? कल हमनें ट्वीट करके इस बारे में बताया था कि मेटामास्क पर UPI के जरिए पेमेंट दे कर क्रिप्टो ली जा सकती है। इसके नीचे हमारे एक फोल्लोवर ने पूछा कि पेमेंट की कोई समस्या हो जाए तो किस से बात करें? जब हमने इस बारे में थोड़ी जाँच की तो पता चला की यह सुविधा Onrampmoney दे रही है !

इस बारे में जब हमने जानकारी इकठ्ठा की तो पता चला की इसके संस्थापक गौरव दहके हैं और यह क्रिप्टो एक्सचेंज Bitbns भी चलते हैं।

गौरव दहके (संस्थापक bitbns, Onrampmoney)

Onrampmoney टीडीएस के लिए भी bitbns के प्रमाणपत्र bitbns internet pvt ltd का इस्तेमाल कर रहा है । हमनें जब इस बारे में गौरव से बात करने के लिए ट्विटर पर उनके साथ जुड़ना चाहा तो पता चला की उन्होंने क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी को ब्लॉक किया हुआ है। शायद वह निवेशकों के प्रश्नों का उत्तर नहीं देना चाहते।

Consensys के एक ब्लॉग में गौरव का एक इंटरव्यू है जहां पर उन्हें Onrampmoney का सीईओ बताया गया है। क्या गौरव Onrampmoney का पेमेंट गेटवे चला कर मेटामास्क के उपभोक्ताओं की जानकारी जुटा रहे हैं और क्या इस जानकारी से क्रिप्टो निवेशकों का पता लगाया जा रहा हैं ? क्या गौरव यह सब किसी के दिशानिर्दश पर कर रहे हैं ? यह सब पूछने के लिए हमने गौरव को ट्विटर पर मिलना चाहा तो देखा की हम उनसे बात नहीं कर सकते।

गौरव के ट्विटर की जाँच करने पर पता चला की वह एक और क्रिप्टो कंपनी का संचालन कर रहे हैं Bitdroplet जिसे कहा तो विकेन्द्रीयकृत जाता है लेकिन ऐसा है नहीं। इस प्रोजेक्ट के बारे में भी कई शिकायते हैं की यहाँ से निवेशक अपने निवेश को नहीं निकल पा रहे हैं ! हमने आज जब Bitdroplet से बात की तो उन्होंने कहा वह 14 अक्तूबर 2022 के विड्राल प्रोसेस कर रहे हैं और बाकी विड्राल में समय लगेगा! इस प्रोजेक्ट की वेबसाइट पर विकेन्द्रीयकृत लिखा है लेकिन यहां सब केन्द्रीकृत है और bitbns ही इस कंपनी का भी संचालन कर रही है।

 

मेटामास्क और Consensys जैसे बड़े और क्रिप्टो क्षेत्र के स्थापित नामों को कोई भी बड़ा कदम लेने से पहले सोचना चाहिए। भारत में क्रिप्टो की स्तिथि सबको पता है, मौजूदा टैक्स सिस्टम कितना पेचीदा है यह हम सब जानते हैं। ऐसे में Onrampmoney जैसी कम्पनी और इसको चलाने वाले के बारे में सारी जानकारी लेनी चाहिए थी।

हमारा यह मानना है कि अपने मेटामास्क को सुरक्षित रखने और अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखते हुए Onrampmoney का मेटमास्क पर UPI के द्वारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। Onrampmoney का इस्तेमाल बहुत महंगा है और इनकी टैक्स पॉलिसी भी सही नहीं हैं, यह bitbns द्वारा संचालित है। इस लिए इस प्रोजेक्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इनके संस्थापक का पुराना रिकॉर्ड यह दिखता है कि इनका कोई भी प्रोजेक्ट सफल नहीं है और अगर मेटामास्क पर Onrampmoney का इस्तेमाल करते हुए फण्ड रुक जाता है या कोई और समस्या आ जाती है तो आपको इसे वापिस लेने में बहुत समस्या आ सकती है। बेहतर यही है की UPI/IMPS के इस लुभावने झांसे में आ कर अपने लिए कोई समस्या मोल न लें।

Visit us – www.cryptonewshindi.com

follow us on Twitter – https://twitter.com/cryptonewshindi?s=08

Follow us on Telegram – https://t.me/CryptoNewsHindi7i

Mail us – [email protected]